मंडी के शिवरात्रि महोत्सव की कल्चरल परेड में शामिल होंगे देश-विदेश से 33 सांस्कृतिक दल

--Advertisement--

मंडी के शिवरात्रि महोत्सव की कल्चरल परेड में शामिल होंगे देश-विदेश से 33 सांस्कृतिक दल, अतिरिक्त उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क

मंडी के विख्यात अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही कल्चरल परेड की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक आज यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम उप-समिति के संयोजक एवं अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि 20 फरवरी, 2026 को सायंकाल अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय व स्थानीय लोक दलों से सुसज्जित भव्य कल्चरल परेड का आयोजन मंडी शहर में किया जाएगा। उपायुक्त कार्यालय परिसर से आरंभ होकर यह कल्चरल परेड सेरी मंच से होते हुए इंदिरा मार्केट परिसर का परिभ्रमण करेगी।

उन्होंने बताया कि इस सांस्कृतिक परेड में भाग लेने के लिए 33 दलों को आमंत्रित किया गया है। इनमें 13 अंतरराष्ट्रीय और 6 भारत के विभिन्न राज्यों के दल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय दलों में संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, फ्रांस, तजाकिस्तान, अर्जेंटीना, जिम्बाब्वे, तंजानिया, नाइजीरिया, घाना, बोलीविया, नेपाल, भूटान, श्रीलंका से सांस्कृतिक दलों को आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने कहा कि इन दलों के शामिल होने से शिवरात्रि महोत्सव का अंतरराष्ट्रीय स्वरूप और निखर कर सामने आ सकेगा और लोगों को भी विश्व के विभिन्न देशों की संस्कृति से रू-ब-रू होने का अवसर मिल सकेगा। गुरसिमर सिंह ने बताया कि भारत के विभिन्न राज्यों से भी सांस्कृतिक दल इस परेड में शामिल होने के लिए बुलाए गए हैं।

इनमें राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, पंजाब, आसाम और मणिपुर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश के अलग-अलग जिलों से भी सांस्कृतिक दल परेड में शामिल होंगे, जिनमें शिमला, हमीरपुर, लाहौल-स्पिति, कुल्लू, चंबा और किन्नौर से दल भाग लेंगे।

मंडी जिला के पांच सांस्कृतिक दल इस भव्य परेड की शोभा बढ़ाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा गतका दल, गृहरक्षक बैंड, विभिन्न विषयों पर आधारित झांकियों सहित कुछ अन्य प्रतिभागी भी कल्चरल परेड में सहभागिता जताएंगे।उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए इस भव्य परेड को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) और उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र (एनजेडसीसी) से समन्वय स्थापित करते हुए सांस्कृतिक दलों के आगमन, परिवहन, ठहराव सहित उन्हें अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करने को भी कहा। परेड के दौरान परिभ्रमण पथ की साज-सज्जा के लिए भी उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

ये रहे उपस्तिथ

बैठक में उपमंडलाधिकारी (ना.) रुपिंदर कौर, सहायक आयुक्त (मंडलायुक्त) सुनयना शर्मा, भारतीय प्रशासनिक सेवा की परिवीक्षाधीन अधिकारी डॉ. मनु वर्मा, जिला भाषा संस्कृति अधिकारी रेवती सैनी, जिला विकास अधिकारी गोपीचंद पाठक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिवरात्रि: 300 साल बाद महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग, इन राशियों में बन रहे चार शक्तिशाली राजयोग

शाहपुर - नितिश पठानियां महाशिवरात्रि का त्योहार 15 फरवरी को मनाया...

गिरड माता मंदिर जलने से सदमे में लोग; खाना-पीना छोड़ा, सरकार से मदद की आस

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के...

हिमाचल के स्कूलों में 1 मार्च से बच्चों के लिए मोबाइल पर रोक, जारी होगी SOP

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एक मार्च...