मंडी की पहचान बनेगी ब्यास महाआरती : मुकेश अग्निहोत्री

--Advertisement--

शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में पंचवक्त्र मंदिर के समीप भव्य ब्यास महाआरती के साक्षी बने हजारों लोग

हिमखबर डेस्क 

मंडी के सुविख्यात अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 के उपलक्ष्य में ब्यास नदी के तट पर स्थित पंचवक्त्र महादेव मंदिर के समीप भव्य ब्यास महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

ब्यास महाआरती में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने आरती में भाग लेकर ब्यास नदी की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

उन्होंने कहा कि ब्यास महाआरती नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आरंभ हुई है और आने वाले समय में मंडी की पहचान बनेगी। शिवरात्रि के उपलक्ष्य में यह एक प्उरथा के रूप में स्थापित हो रही है।

उन्होंने शिवरात्रि महोत्सव आम सभा के अध्यक्ष विधायक चंद्रशेखर तथा उपायुक्त मंडी को इस शानदार आयोजन के लिए बधाई दी।

आरती की विधि वाराणसी से आए पांच विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न करवाई गई।

मंडी नगर अपनी स्थापना के पांच सौवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस अवसर पर नगर के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता लेजर शो भी प्रस्तुत किया गया।

आयोजन में शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों का सक्रिय सहयोग रहा तथा बड़ी संख्या में नगरवासी इस आध्यात्मिक कार्यक्रम के साक्षी बने।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा, विधायक चंद्रशेखर, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, प्रकाश चौधरी, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहल लाल ठाकुर, जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशी शर्मा, अध्यक्ष एपीएमसी संजीव गुलेरिया, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंपा ठाकुर, पूर्व प्रत्याशी नरेश चौहान, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बेरोजगारों को बड़ा झटका, ‘पशु मित्र’ भर्ती की शारीरिक परीक्षा पर रोक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के पशुपालन विभाग में ‘पशु मित्र’...

पालमपुर कॉलेज में रोजगार मेला कल, 27 कंपनियां देंगी नौकरियां

पालमपुर - बर्फू  शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर...

एचआरटीसी की बस में टिकट मांगने पर विवाद, युवती ने कंडक्टर को मारा थप्पड़

हिमखबर डेस्क  एचआरटीसी हमीरपुर डिपो की बस में लड़की से...