भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा बॉक्सिंग व कबड्डी के लिए आवासीय चयन ट्रायल 19–20 फरवरी को

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

जिला युवा सेवाएं एवं खेलकूद अधिकारी कविता ठाकुर ने जानकारी दी है कि भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), केंद्र चंडीगढ़ (ज़िरकपुर) द्वारा खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र (STC), जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में आवासीय योजना (केवल लडकों के लिए) के अंतर्गत प्रवेश हेतु चयन परीक्षण आयोजित किए जा रहे हैं।

ये चयन परीक्षण बॉक्सिंग एवं कबड्डी खेलों के लिए आयोजित होंगे। परीक्षण का आयोजन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ट्रेनिंग सेंटर, बिलासपुर (हि.प्र.) में 19 से 20 फरवरी 2026 तक किया जाएगा।

इस योजना के अंतर्गत 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लड़के ही पात्र होंगे, जिनमें 12 से 16 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इच्छुक खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, खेल प्रमाण पत्र तथा तीन पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाने होंगे। सभी पात्र खिलाड़ी 19 फ़रवरी 2026 को प्रातः 08:00 बजे उचित खेलकूद के परिधान में दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करेंगे।

चयनित प्रतिभाशाली प्रशिक्षुओं को व्यक्तिगत रूप से सूचित किया जाएगा। आवासीय योजना के अंतर्गत चयनित प्रशिक्षुओं को निःशुल्क आवास एवं भोजन, शिक्षा शुल्क, चिकित्सा सुविधा, प्रतियोगिताओं में भागीदारी का अवसर, बीमा, खेल किट तथा एसटीसी योजना के नियमों के अनुसार अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

प्रतिभागियों को किसी प्रकार का टीए/डीए देय नहीं होगा। अधिक जानकारी हेतु जिला युवा सेवाएं एवं खेल कार्यालय कुल्लू से 01902224702 पर संपर्क करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...

कांगड़ा में चरस और चिट्टे के साथ दो लोग गिरफ्तार, चिट्टे में मौजूद युवक शाहपुर से

हिमखबर डेस्क पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में नशीले पदार्थ...

सरकार की अपील, ऑनलाइन ही बुक कराएं सिलेंडर, जरूरत पड़ने पर ही जाएं वितरक के पास

हिमखबर डेस्क ऑनलाइन बुकिंग के बढ़ने के बावजूद रसोई गैस...