भाजपा देश के लिए कर रही काम तो कांग्रेस फरमा रही आराम

--Advertisement--

Image

शिमला, 17 सितम्बर – नितिश पठानियां

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को शिमला जिला के रामपुर में आयोजित महिला सम्मेलन ‘नारी को नमन’ में कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमले किए।

उन्होंने सम्मेलन में पहुंची महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा देश के लोगों के लिए काम कर रही है, जबकि कांग्रेस आराम कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता में वापस आने की कोई गुंजाइश नहीं है। इन दिनों कांग्रेस नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं। हाल ही में बिलासपुर के रहने वाले कांग्रेस नेता रामलाल ठाकुर ने कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा पेश किया है।

राम लाल ठाकुर ने भी माना कि कांग्रेस दिशाहीन और नेतृत्वविहीन है और हिमाचल में इस पार्टी में मुख्यमंत्री के कई सारे उम्मीदवार हैं। वैसे इस घटना से कांग्रेस की स्थिति बिल्कुल साफ है हो गई है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में डबल इंजन सरकार ने हिमाचल के विकास की गाथा को नए क्षितिज पर पहुंचाया हैं। केंद्र में मोदी सरकार और हिमाचल में जयराम सरकार ने मिलकर राज्य की समग्र प्रगति को गति देने के लिए बहुत अच्छा काम किया है।

कहा कि कांग्रेस ने हमारे आम जनता के स्वास्थ्य के बारे में कभी नहीं सोचा। जब से केंद्र में भाजपा सरकार सत्ता में आई है, 10 करोड़ से अधिक परिवार अब आयुष्मान भारत के तहत आ गए हैं, जहां उन्हें 5 लाख तक की मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं और हिमाचल में 4.37 लाख परिवार इस लोकप्रिय योजना के तहत कवर किए गए हैं।

स्मृति ईरानी ने कहा कि जयराम सरकार की बदौलत जो लोग आयुष्मान भारत के दायरे में नहीं थे, वे अब हिमकेयर के दायरे में आ गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि डबल इंजन सरकार का फर्क पड़ता है और इसका अंतर साफ है।

केंद्र की मोदी सरकार ने बिलासपुर में एम्स, ऊना में पीजीआई सेंटर, नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क और ऊना में बल्क ड्रग पार्क दिया। कांग्रेस को देखना चाहिए कि डबल इंजन सरकार ने हिमाचल को क्या दिया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह कांग्रेस का कल्चर है को वो अपनी बात पर कायम नहीं रहते, वे जो कहते हैं उसे कभी पूरा नहीं करते।

कांग्रेस ने सुनिश्चित किया कि अटल सुरंग पूरी न हो, लेकिन मैं भाजपा सरकार की शुक्रगुजार हूं कि यह ऐतिहासिक सुरंग बनकर तैयार हो गई है और आज यह सुरंग विश्व प्रसिद्ध है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...

कांगड़ा में चरस और चिट्टे के साथ दो लोग गिरफ्तार, चिट्टे में मौजूद युवक शाहपुर से

हिमखबर डेस्क पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में नशीले पदार्थ...

सरकार की अपील, ऑनलाइन ही बुक कराएं सिलेंडर, जरूरत पड़ने पर ही जाएं वितरक के पास

हिमखबर डेस्क ऑनलाइन बुकिंग के बढ़ने के बावजूद रसोई गैस...