ब्लॉक् कांग्रेस महिलाओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम करके महिला दिवस मनाया

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

बिधानसभा क्षेत्र शाहपुर के डढम्ब पंचायत के धनोटू में बाबा डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला के अबसर महिला ब्लॉक् कांग्रेस शाहपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एव प्रदेश संगठनात्मक चुनाव प्रभारी दीपा दास मुंशी ओर प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

मुख्यातिथि पूर्व मंत्री प्रदेश संगठनात्मक चुनाव प्रभारी दीपा दास मुंशी ओर कुलदीप राठौर के पहुँचने पर स्थानीय कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने ब्लॉक् कांग्रेस महिलाओ के साथ जोरदार स्वागत किया।इनके साथ विशेष अथिति पहुँचे जिला कांग्रेस कमेटी अजय महाजन, दीपक कुमार,डॉक्टर गुलशन का भी महिला कांग्रेस ने स्वागत किया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अबसर पर मुख्यातिथि प्रदेश संगठनात्मक चुनाव प्रभारी दीपा दास मुंशी सहित प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर एव स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया सहित ब्लॉक् कांग्रेस महिलाओं ने सरस्वती प्रतिमा के सामने दीपज्योति प्रवजल्लित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

महिला ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष नीना ठाकुर सहितसरोसी परमार रीना पठानिया टीम ने ब्लॉक कांग्रेस महिलाओं सहित सरस्वती बंदना की । ब्लॉक् कांग्रेस महिलाओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अबसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम करके महिला दिवस मनाया।

मुख्यातिथि दीपा दास मुंशी ने कहा कि 8 मार्च को भारत समेत पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. इस दिन दुनिया के बहुत से देशों में महिलाओं की उपलब्धि को सराहा जाता है और कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. कहते हैं कि दुनिया की महिलाओं के बिना कल्पना करना भी मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने महिलाओं को सशक्तिकरण किया ओर हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण दे कर महिलाओं को सम्मान दिया।उसके बाद राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महिलाओं के लिए कई कल्याण कारी योजनाएं चलाई जिससे महिलाओं के हाथ मजबूत किये।

आज उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रिंयका गांधी ने महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए लड़कीं हु लड़ सकती हूं का नारा दे कर महिलाओं को समाज मे उठाने की कसम खाई है। महिलाएं देश और समाज दोनों के निर्माण में बेहद अहम भूमिका निभा रही हैं. अब पहले की तरह महिलाएं केवल घर की चारदीवारी के अंदर बंद नहीं हैं.

वह आज घर से बाहर निकलकर अपने हुनर को लोगों के सामने पेश कर रही हैं और समाज में एक सम्मान का स्थान प्राप्त कर रही है. महिला अपने परिवार और समाज का जिस तरह ध्यान रखती है उसे जज्बे को सलाम करने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. इस दिन को महिलाओं के समर्पण, उपलब्धियों और कामयाबी के जश्न के रूप में मनाया जाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...

कांगड़ा में चरस और चिट्टे के साथ दो लोग गिरफ्तार, चिट्टे में मौजूद युवक शाहपुर से

हिमखबर डेस्क पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में नशीले पदार्थ...

सरकार की अपील, ऑनलाइन ही बुक कराएं सिलेंडर, जरूरत पड़ने पर ही जाएं वितरक के पास

हिमखबर डेस्क ऑनलाइन बुकिंग के बढ़ने के बावजूद रसोई गैस...