बीड़-बिलिंग में अब बंजी जंपिंग शुरू करने की तैयारी, एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब ने दी मंजूरी

--Advertisement--

पैराग्लाइडिंग के बाद बीड़ बिलिंग में बंजी जंपिंग जैसी साहसिक गतिविधि शुरू होने से पर्यटन के क्षेत्र में और अधिक संभावनाएं बढ़ेंगी।

बैजनाथ – आशुतोष

कांगड़ा जिले के बीड़-बिलिंग में सैलानी जल्द ही बंजी जंपिंग का भी लुत्फ उठा सकेंगे। यहां बंजी जंपिंग शुरू करने के लिए एडवेंचर स्पोर्ट्स की तकनीकी टीम से हरी झंडी मिल चुकी है। अब पर्यटन निदेशालय इसको लेकर समीक्षा करेगा।

बीड़-बिलिंग के सलावक में सस्पेंशन ब्रिज बंजी-जंपिंग शुरू करने के लिए हिमाचल एडवेंचर स्पोर्ट्स अधिनियम के तहत पंजीकरण के लिए आवेदन किया गया था।

आवेदन के बाद एडवेंचर स्पोर्ट्स की तकनीकी टीम ने सलावक का निरीक्षण कर इसे बंजी-जंपिंग के लिए उपयुक्त करार दिया और स्वीकृति दे दी।

अब पर्यटन निदेशालय की ओर से चिह्नित स्थान की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद हवा में अठखेलियों के साथ ही हवा में गोताखोरी भी बीड़-बिलिंग में हो सकेगी।

पैराग्लाइडिंग के बाद बीड़ बिलिंग में बंजी जंपिंग जैसी साहसिक गतिविधि शुरू होने से पर्यटन के क्षेत्र में और अधिक संभावनाएं बढ़ेंगी।

बंजी-जंपिंग भले ही हिमाचल में अधिकांश लोगों के लिए अनसुना और अनछुआ पहलू रहा है, लेकिन अब लोग न केवल इस साहसिक गतिविधि को देख पाएंगे बल्कि अनुभव भी कर सकेंगे।

बंजी-जंपिंग साहस से भरी मनोरंजक गतिविधि है। इसमें प्रतिभागी पैरों में एक रस्सी बांधने के बाद सिर के बल कूदकर साहसिक खेल अंजाम देते हैं।

विनय धीमान, पर्यटन अधिकारी जिला कांगड़ा के बोल

बीड़ बिलिंग में बंजी जंपिग साहसिक गतिविधियों को लेकर एडवेंचर स्पोर्ट्स अधिनियम के तहत पंजीकरण के लिए आवेदन किया गया था। इसके बाद विशेषज्ञों के समूह ने चिह्नित स्थल का दौरा कर स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

अब पर्यटन निदेशालय की ओर से स्थान पर साहसिक गतिविधि शुरू करने को लेकर समीक्षा की जाएगी। एक ही स्थान पर पैराग्लाइडिंग और बंजी जंपिंग की साहसिक गतिविधियां शुरू होने से जिले में पर्यटन को पंख लगेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...