बाथरूम में कपड़ेे धो रही थी महिला, अचानक हो गया ये दर्दनाक हादसा

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिले के गैहरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पियुहरा में एक हादसे में महिला की मौत हो गई। महिला बाथरूम में कपड़ेे धो रही थी। जैसे ही वह बाहर निकलने लगी तो उसका पैर फिसल गया, जिस कारण वह बिजली की तारों पर गिर गई और उसे करंट लग गया।

महिला को उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज चम्बा लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान बबिता कुमारी (28) पत्नी जोगिंद्र कुमार निवासी पियुहरा के तौर पर हुई है।

वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा परिजनों व मायका पक्ष के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पंचायत प्रधान विरेंद्रा देवी ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नम आंखों से विदा हुए NSG कमांडो सेवानिवृत्त हवलदार दीप राम, ढाड़स में उमड़ा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क शिलाई क्षेत्र के वीर सपूत एवं एनएसजी कमांडो...

मुबारिकपुर-रानीताल हाईवे पर हादसा, तीखे मोड़ पर फेल हुए ब्रेक…ईंटों से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

हिमखबर डेस्क मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे-503 पर ढलियारा स्थित शिव मंदिर...

महिला बौद्ध भिक्षु हत्याकांड में एक नाबालिग भी शामिल, मृतका के शरीर से मिले थे कई पुरुषों के DNA

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के बल्ह उपमंडल के अंतर्गत रिवालसर...