बनना है सरकारी टीचर, तो चंडीगढ़ में निकली भर्ती, जानें कब से, कैसे करना है आवेदन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

चंडीगढ़ देश की पहली प्लान सिटी है. कई लोगों के लिए यहां रहने और नौकरी करने सपना होता है. अगर आप भी चंडीगढ़ में सरकारी नौकरी चाहते हैं, तो आपके लिए मौका है. चंडीगढ़ प्रशासन के शिक्षा विभाग ने नर्सरी टीचर (NTT) के पदों पर भर्ती निकाली है.

नोटिफिकेशन के अनुसार नर्सरी टीचर की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी को शुरू होगी और इसकी लास्ट डेट 5 फरवरी 2024 है. अगर कोई 5 फरवरी तक फॉर्म नहीं भर पाता है तो लेट फीस के साथ आठ फरवरी तक भर सकेगा.

चंडीगढ़ प्रशासन की अधिसूचना के मुताबिक नर्सरी टीचर की कुल 100 रिक्तियां हैं. जिसमें से 45 सीटें जनरल कैटेगरी, 27 ओबीसी, 18 एससी और 10 EWS कैटेगरी के लिए रिजर्व हैं. इसके लिए आवेदन चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की वेबसाइट www.chdeducation.gov.in/ पर जाकर करे.

चंडीगढ़ नर्सरी टीचर भर्ती नोटिफिकेशन 

नर्सरी टीचर पर के लिए योग्यता

एजुकेशन : चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में नर्सरी टीचर बनने के लिए 50 फीसदी मार्क्स से 12वीं पास होना चाहिए. साथ में नर्सरी टीचर एजुकेशन/प्री स्कूल एजुकेशन/अर्ली चाइल्डहुड प्रोग्राम (D.E.C.Ed.) में डिप्लोमा के साथ नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) से मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम दो साल का बीएड नर्सरी कोर्स भी किया होना चाहिए.

उम्र : 1 जनवरी 2023 को उम्र 18 से 37 साल के बीच होनी चाहिए. रिजर्व कैटेगरी के आवेदकों को नियम के अनुसार अधिम उम्र सीमा में रियायत मिलेगी.

सैलरी कितनी मिलेगी ?

नर्सरी टीचर (NTT) को प्रति माह सैलरी पे स्केल 9300-34800+ग्रेड पे 4200 (लेवल-6) के अनुसार मिलेगी.

सेलेक्शन प्रोसेस

नर्सरी टीचर पद पर सेलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा. जिससें 150 नंबर के 150 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 40% मार्क्स लाना जरूरी होगा. परीक्षा दो घंटे 30 मिनट की होगी. इस परीक्षा में कुल 10 विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे.

जिसमें जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग एबिलिटी एवं अरिथमैटिक, टीचिंग एप्टीट्यूड एवं पेडॉगाजी, इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी, पंजाबी भाषा से सबंधित प्रश्न, हिंदी भाषा से संबंधित प्रश्न, अंग्रेजी भाषा, मैथमेटिक्स, जनरल साइंस और सोशल साइंस सब्जेक्ट शामिल हैं. हिंदी भाषा से संबंधित 10 प्रश्न पूछे जाएंगे. शेष सभी से 15-15 प्रश्न.

परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की कठिनाई का स्तर 10वीं कक्षा के बराबर होगा. एक बात और ध्यान देने वाली है कि इसमें निगेटिव मार्किंग भी होगा. अगर गलत जवाब दिए तो 0.25 नंबर यानी एक चौथाई मार्क्स कटेगा.

परीक्षा का पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा. सिर्फ भाषा संबंधी सेक्शन के प्रश्न उसी भाषा में होंगे. फाइनल सेलेक्शन परीक्षा में मिले मार्क्स से तैयार मेरिट के आधार पर होगा.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...