बद्दी पुलिस ने दो घंटों में गिरफत में लिया हत्या का आरोपी, भागने की फिराक में था आरोपी

--Advertisement--

प्रेम प्रसंग का है मामला, एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने कहा लाश को कब्जे में लेकर सीएचसी नालागढ़ पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगामी कार्रवाई जारी है।

सोलन – रजनीश ठाकुर

आज दिनांक 03-04-2024 को थाना बद्दी में समय 10:46 बजे प्रातः अनिता देवी पत्नी रविंदर साहनी निवासी गांव रघुनाथपुर तह० इमादपुर ज़िला वैशाली बिहार, हाल किरायेदार राज कुमार गांव संडोली तह० व थाना बद्दी ज़िला सोलन हि० प्र० ने सूचना दी कि उसकी शादी रविन्द्र साहनी से करीब 25-26 साल पहले हुई थी।

रविन्द्र साहनी शादी के बाद से ही इसके साथ मारपीट करता था जिस कारण यह करीब 9 – 10 साल पहले से अपने पति रविन्द्र से अलग रह रही थी। वो पिछले करीब डेढ़ साल से यह नेम चन्द के साथ बद्दी में रह रही है। पिछली रात को यह कमरा में सो गई व नेमचन्द बाहरी कमरा में कूलर चलाकर सो गया।

आज सुबह करीब 9.00 बजे जब उसने नेमचन्द को चारपाई के साथ लगकर बैठा देखा और उसे हिलाया कि डयूटी नही जाना तो इसके हाथ में खुन लग गया और उसे मृत पाया, जिस पर उसने थाना में आकर रिपोर्ट की।

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा के बोल 

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मौका पर पहुँच कर कार्यवाही करते हुए मृतक की लाश को कब्ज़ा में लेकर आगामी अन्वेषण शुरू किया। मृतक की लाश को पोस्टमोर्टेम हेतु CHC नालागढ़ भेजा गया है तथा पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को कालका, हरियाणा से हिरासत में लिया है, मुकदमा में तफ्तीश जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...