पौंग झील किनारे राजनीतिक दवाब के कारण वन्य प्राणी विभाग प्रतिबन्ध के बाद भी करवा रहा खेती

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

पौंग झील किनारे खाली जमीन पर प्रतिबन्ध के बाद खाली जमीन पर साधन संपन्न लोगों द्वारा खेती होने पर पर्यावरणविद एवं पक्षीप्रेमी मिलखी राम शर्मा ने वन्य प्राणी विभाग कर खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है।

मिलखी राम शर्मा ने कहा कि पौंग झील किनारे राजनीतिक दवाब के कारण वन्य प्राणी विभाग द्वारा प्रतिबन्ध के बाद भी खेती करवाई जा रही है तथा वन्य प्राणी विभाग साधन संपन्न लोगों के हाथों की कठपुतली बन गया है।

उन्होंने कहा कि खेती होने से प्रवासी पक्षियों व बेसहारा पशुओं पर काफी अत्याचार हो रहा है। बेसहारा पशुओं को बाहुबली डंडों व पत्थरों से मार रहे हैं तथा प्रवासी पक्षियों का शिकार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बेसहारा पशुओं को तारबंदी करके बन्द किया जा रहा है तथा गायें भूखी प्यासी ठंड में मर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी बाहुबलियों को कह रहे हैं कि चालान कटवा लो और खेती कर लो।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की सरेआम वन्य प्राणी विभाग द्वारा धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मुद्दे को दोबारा से हाईकोर्ट में उठाया जाएगा तथा अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ याचिका दर्ज करवाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...