पार्टी हाईकमान ने प्रदीप सूर्या को सौंपा हिमाचल युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष का जिम्मा

--Advertisement--

संगड़ाह, 21 फरवरी – नरेश कुमार राधे

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी हाईकमान ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा राज्य के प्रभारी प्रदीप सूर्या को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले प्रदीप सुर्या उत्तराखंड युवा कांग्रेस के राज्य प्रभारी रह चुके है।

बता दें कि प्रदीप सूर्या श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के चुनवी गांव से संबंध रखते हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी माने जाने वाले प्रदीप सूर्या जमीनी स्तर से जुड़े युवा नेता हैं और हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ लोगों व युवाओं में अच्छी खासी पेठ रखते हैं।

वर्तमान में वह हिमुडा और हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेशक हैं। प्रदीप सूर्या लंबे समय से संगठन में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर काम कर रहे हैं। संगठन में कार्य करने की कुशलता और अनुभव को देखते हुए पार्टी ने इन्हें लोकसभा चुनाव के लिए यह नियुक्ति दी है।

इस नियुक्ति के लिए प्रदीप सुर्या ने कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार का आभार व्यक्त किया।

वहीं प्रदीप सुर्या कि इस नियुक्ति से सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयां देने का तांता लगा हुआ है। गौरतलब है कि जिला सिरमौर व श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से पहली बार युवा कांग्रेस में इतना बड़ा पद मिला है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ-साथ प्रदेश की बागडोर संभालने वाले प्रदीप सुर्या ने कहा कि वह अपनी जिम्मेवारी पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...