पहली ही बारिश ने खोली NH निर्माण कंपनी की पोल, लोगों के घरों में घुसा सड़क का पानी

--Advertisement--

हिमाचल में पहली ही बारिश ने एनएच निर्माण कंपनी की पोल खुल गई है। एनएच का पानी लोगों के घरों में घुस गया और सामान भी भीग गया। बता दें कि ठाणा दारोगण में करीब दो किलोमीटर लंबे नाले को चैनललाइज किए बिना ही नया एनएच बनाने की शुरुआत कर दी गई। लोगों ने इसका आरंभ में ही विरोध किया लेकिन लोगों की एक नहीं सुनी गई।

व्यूरो रिपोर्ट

हमीरपुर से मंडी बन रहे एनएच निर्माण की लापरवाही की पहली तस्वीर पहली ही बारिश ने साफ कर दी है। शुक्रवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने टौणी देवी तहसील के तहत ठाणा दरोगण गांव में तबाही मचा दी।

एनएच का पानी लोगों के घरों में घुस गया और सामान भी भीग गया। पहली ही बारिश ने एनएच निर्माण में बरती जा रही लापरवाही की पोल खोल कर रख दी।

एनएच बनाने की कर दी गई शुरुआत

बता दें कि ठाणा दारोगण में करीब दो किलोमीटर लंबे नाले को चैनललाइज किए बिना ही नया एनएच बनाने की शुरुआत कर दी गई। लोगों ने इसका आरंभ में ही विरोध किया लेकिन लोगों की एक नहीं सुनी गई।

शुक्रवार को हुई बारिश ने नाले का रुख बदली करते हुए लोगों के घरों में तबाही मचा दी। बेडरूम में घुसे पानी ने इलेक्ट्रॉनिक्स सामान भिगो दिया। कई घरों के किचन बरामदे और आंगन पानी में कई घंटे डूबे रहे।

एनएच निर्माण कंपनी द्वारा बरती गई लापरवाही से तृप्ता देवी, आशीष, पंकज, राकेश, राजीव, जोगिंद्र इत्यादि का नुकसान हुआ है। बारिश का पानी घरों और दुकानों में घुस गया।

इससे इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के अलावा दुकानों में रखा सामान भीग गया। प्रभावितों ने रोष जताते हुए कहा कि विकास के नाम पर विनाश होते हुए वे पहली बार देख रहे हैं।

प्रशासन आया हरकत में

सूचना मिलते ही तहसीलदार बमसन डॉक्टर आशीष शर्मा ने नायब तहसीलदार रमेश शर्मा को मौके पर भेजा। डॉक्टर आशीष शर्मा ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। मौके पर मौजूद लोगों के चेहरे पर चिंता, रोष और भय साफ देखा जा रहा है। लोग प्रशासन से एनएच निर्माण में बरती जा रही लापरवाही को बेबाकी से बता रहे हैं।

अधिकारी ले रहे नुकसान का आंकलन

नायब तहसीलदार रमेश शर्मा ने ठाणा दरोगन से बताया कि कंपनी के साइट इंजीनियर को बुलाकर सख्त दिशा निर्देश देकर राहत कार्य शुरू करवा दिया है। कंपनी को प्रभावित क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

एनएचएआई मामले पर गंभीर

एनएचएआई के साइट इंजीनियर सुशील कुमार ने बताया कि कंपनी को करीब छह माह पूर्व ही ठाणा दरोगण में नाले के चैनेलाइजेशन के काम को पूरा करने के सख्त आदेश दिए थे। बावजूद इसके लापरवाही बरती गई। कंपनी को अधूरा काम शीघ्र निपटा लोगों को राहत देने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...