परिवारों तक पहुंची सीएम जयराम और मुकेश अग्निहोत्री के बीच की जुबानी जंग

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर और कांग्रेस के नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के बीच जुबानी जंग जारी है. अब यह बयानबाजी परिवारों तक भी पहुंच गई है. हेलिकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर दोनों नेताओं में कई दिन से तीखी बयानबाजी हो रही है. बुधवार को किन्नौर से लेकर मंडी तक दोनों नेताओं के बयानों की गूंज सुनाई दी.

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने हदें पार करते हुए सीएम जयराम ठाकुर के परिवार तक पहुंचकर तीखा जुबानी हमला बोला है. मंडी जिला मुख्यालय के साथ लगते भड़याल में आयोजित कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन शिविर में मुकेश अग्निहोत्री एक तरह से आपा खोते हुए नजर आए.

हैलिकॉप्टर को लेकर चल रहे जुबानी तीरों के बीच आज मुकेश अग्निहोत्री ने अपने भाषण में सारी हदें पार कर दी. उन्होंने सीएम के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर हैलिकॉप्टर मुकेश के टब्बर (परिवार) का नहीं है तो किसी की सहेलियों का भी नहीं है.

मुकेश अग्निहोत्री यहीं नहीं रुके, उन्होंने सीएम को बड़े कठोर शब्दों में चेतावनी दी कि अगर उनके परिवार यानी पत्नी और बच्चों पर जाओगे तो फिर सीएम को भी इस बात को याद रखना होगा कि उनके परिवार में भी दो बेटियां और एक पत्नी है. बात अगर बढ़ेगी तो दूर तक जाएगी. मुकेश ने कहा कि बेहतर होगा कि सीएम अपनी पार्टी को संभालें. भाजपा सरकार की छलनी में कितने छेद हैं, इसका जल्द ही पता चल जाएगा.

मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा के त्रिदेव सम्मेलन को लेकर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हमने बिजली महादेव और हर हर महादेव सुना था, लेकिन भाजपा त्रिदेव लेकर आ गई और इनमें खुद को ही देवता घोषित कर रखा है.

यह देवभूमि के देवी-देवताओं का अपमान है. उन्होंने कहा कि भाजपा त्रिदेव के सहारे चुनावी जीत की बात कह रही है, उस वक्त ये त्रिदेव कहां थे, जब हिमाचल में भाजपा की उपचुनावों में करारी हार हुई थी.

सीएम ने रिकॉन्गपिओ में साधा था निशाना

मुकेश सीएम पर अक्सर हेलिकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर बयानबाजी करते रहते हैं. इस पर सीएम ने किन्नौर के रिकॉन्गपिओ में बुधवार को मुकेश अग्निहोत्री पर हमला बोला था और कहा कि हेलिकॉप्टर उनके टब्बर (परिवार) का नहीं हैं.

इससे पहले, सीएम ने हमीरपुर में त्रिदेव सम्मेलन में कहा था कि प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री कांग्रेस में निराशा के चलते बौखलाहट में हैं और वह सार्वजनिक मंच पर तू-तड़ाक की भाषा से बात न करें. उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं में एक आदमी तो ऐसा है, जिसे दिमागी दौरा पड़ गया है. विपक्ष की इस भाषा का जवाब भाजपा भी दे सकती है, लेकिन भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और लोक मर्यादाओं के कारण चुप है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...