पति के साथ मायके जा रही महिला की बीच रास्ते गाड़ी में मौत, जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पति के साथ मायके जा रही महिला की बीच रास्ते गाड़ी में मौत हो गई। मृतका की पहचान वंती उर्फ ज्योति पत्नी देसराज निवासी गांव बलरोता डाकघर दियोला के रूप में हुई है।

वह सोमवार को पति के साथ मायके जा रही थी। नकरोड़ के पास अचानक उन्हें गाड़ी में चक्कर आया और बेहोश हो गईं। बेसुध हालत में नागरिक अस्पताल तीसा पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। साथ मे इसकी सूचना पुलिस को भी दी।

सूचना पाते ही नकरोड़ पुलिस चौकी की टीम तीसा अस्पताल पहुंची। पुलिस ने परिजनों के ब्यान कलमबद्ध किए। इसमे महिला के पिता का भी बयान लिया। पिता ने अपनी बेटी की मौत को लेकर किसी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया है।
वहीं, महिला के शव को रात में पुलिस ने चम्बा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम के दौरान महिला के मायके वाले भी मौजूद रहेंगे। महिला गर्भवती थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...

कांगड़ा में चरस और चिट्टे के साथ दो लोग गिरफ्तार, चिट्टे में मौजूद युवक शाहपुर से

हिमखबर डेस्क पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में नशीले पदार्थ...

सरकार की अपील, ऑनलाइन ही बुक कराएं सिलेंडर, जरूरत पड़ने पर ही जाएं वितरक के पास

हिमखबर डेस्क ऑनलाइन बुकिंग के बढ़ने के बावजूद रसोई गैस...