पट्टा टूटने से अनियंत्रित बस मकान की छत पर चढ़ी, पांच घायल

--Advertisement--

बस तरगाली गांव में पहुंची तो बस का मुख्य पट्टा टूट गया। इससे बस अनियंत्रित होकर एक मकान की छत पर चढ़ गई।

कुल्लू – अजय सूर्या

नेशनल हाईवे-305 में तरगाली गांव के पास रविवार को एक बस अनियंत्रित होकर मकान की छत पर चढ़ गई। बस का मुख्य पट्टा टूटने से बस हादसे का शिकार हुई। हादसे में पांच सवारियां घायल हो गई हैं। औट से बंजार की तरफ जा रही निजी बस में 20-25 सवारियां थीं। हादसे के बाद सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्री अपनी जान बचाने के लिए बस से बाहर निकले।

बताया जा रहा है कि रविवार को औट से एक निजी बंजार की तरफ निकली थी। दोपहर 12:45 बजे जैसे ही बस तरगाली गांव में पहुंची तो बस का मुख्य पट्टा टूट गया। इससे बस अनियंत्रित होकर एक मकान की छत पर चढ़ गई। चालक ने सूझबूझ कर बस को लैंटर की ओर चढ़ा दिया। अगर बस सड़क से नीचे उतरती तो काफी अधिक नुकसान हो सकता था।

हादसा होने के बाद सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में पांच यात्रियों को चोटें आई हैं। विजय कुमार (37) पुत्र नेत्र सिंह गांव मोरला, डाकघर बराग, तहसील धर्मपुर, जिला मंडी, आदित्य (8) पुत्र विजय कुमार गांव मोरला, डाकघर बराग, तहसील धर्मपुर, जिला मंडी, वनीता देवी (35), पत्नी महेंद्र सिंह, गांव बागी, डाकघर सोमनायनी, तहसील बालीचौकी, जिला मंडी, केसरा देवी (40) पत्नी टेक सिंह, गांव कोटला, तहसील सैंज, जिला कुल्लू, द्रोपदी देवी (60) पत्नी आलम चंद, गांव जमद, डाकघर पलाहच, तहसील बंजार, जिला कुल्लू घायल हुए हैं। इन्हें उपचार के लिए बंजार अस्पताल भेजा गया है। सभी घायल खतरे से बाहर से बताए जा रहे हैं।

हादसे का पता चलते ही घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया। अपनों का हाल जानने के लिए कई लोग मौके पर पहुंचे। एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मियां, ग्राम पंचायत मंगलौर के उप प्रधान पिंकू नेगी आदि मौके पर पहुंचे।

डीएसपी बंजार शेर सिंह ठाकुर के बोल 

डीएसपी बंजार शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि निजी बस अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हुई है। सभी घायलों का बंजार अस्पताल में उपचार चल रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...

कांगड़ा में चरस और चिट्टे के साथ दो लोग गिरफ्तार, चिट्टे में मौजूद युवक शाहपुर से

हिमखबर डेस्क पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में नशीले पदार्थ...

सरकार की अपील, ऑनलाइन ही बुक कराएं सिलेंडर, जरूरत पड़ने पर ही जाएं वितरक के पास

हिमखबर डेस्क ऑनलाइन बुकिंग के बढ़ने के बावजूद रसोई गैस...