पंचायत भलाड़ के वार्ड नं 3 का चौधरी मुहल्ला पानी की बूंद बूंद को मोहताज़

--Advertisement--

ग्रामीणों ने चेताया यदि दो दिन के अंदर पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो जलशक्ति विभाग कोटला के कार्यालय के बाहर खाली घड़े लेकर करेंगे प्रदर्शन।

ज्वाली – अनिल छांगु

उपमंडल ज्वाली के अधीन पंचायत भलाड़ के वार्ड नं 3 चौधरी मुहल्ला के लोग पानी की बूंद बूंद को तरस रहे हैं। लोगों ने घरों में नलके तो लगा रखे लेकिन पानी ना आने से लगे नलके मात्र शोपीस बनकर रह गए हैं।

प्रवीण कुमार, लाल चंद, रति कुमार , छोटू , राजू आदि ने कहा कि पानी ना आने से हमें दूर दराज से पानी लाने या फिर टैंकों के माध्यम से मंगवाने को मजबूर है। गांववासियों ने कहा कि हमने जलशक्ति विभाग कोटला को कई बार अगवत करवाया गया लेकिन आश्वासन ही मिलते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और जलशक्ति विभाग के द्वारा जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल लगाने और करोड़ों रूपए की स्कीमों की बात की जाती है। उसमें पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में करोड़ों की लागत से बोह दरिणी पेयजल योजना बनाई गई थी। जिससे बनने से समस्या दूर हो जाएगी लेकिन वह योजना भी शोपीस बनकर रह गई।

वहीं बुद्धिजीवियों ने जलशक्ति विभाग कोटला से मांग की है कि यदि दो दिन के अंदर पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मजबूरन जलशक्ति विभाग कोटला के कार्यालय के बाहर खाली घड़े लेकर प्रदर्शन करना पड़ेगा।

ज्वाली के अधिशाषी अभियंता के बोल

जब इस बारे में जलशक्ति विभाग ज्वाली के अधिशाषी अभियंता अजय शर्मा से बात हुई तो उन्होंने कहा कि हम भलाड के लिए नई स्कीम बना रहे हैं जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...