नौकरी चाहिए तो कल आएं चम्बा आईटीआई

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

आईटीआई चंबा में तेरह फरवरी को एचआरवीसी कंपनी की ओर से सुजुकी मोटर्स गुजरात में नौकरी के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए अभ्यर्थी का किसी भी ट्रेड में आईटीआई और दसवीं की परीक्षा (रेगुलर) पास की होना आवश्यक है।

दसवीं कक्षा में न्यूनतम 40 फीसदी तथा आईटीआई में न्यूनतम 50 फीसदी अंक होने आवश्यक हैं। इसके साथ ही अभ्यर्थी की आयु 18 से 26 वर्ष तक होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थी को 21500 मासिक वेतन दिया जाएगा।

यह जानकारी आईटीआई चंबा के प्रिंसीपल ईं विपिन शर्मा ने दी। उन्होंने साथ ही बताया कि कंपनी ने इस बार से अप्रेंटिस ट्रेनी रखने का भी फैसला लिया है। इसके लिए अभ्यर्थी को 16 हजार रुपए वेतन दिया जाएगा। इस तरह कुल मिलाकर सुजुकी मोटर्स गुजरात में 18 महीने कार्य करने का अवसर दिया जा रहा है।

इच्छुक अभ्यर्थी दसवीं, आईटीआई, आधार कार्ड और अन्य जरुरी प्रमाण पत्र लेकर 13 फरवरी को आईटीआई चंबा में पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में हिस्सा ले सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नम आंखों से विदा हुए NSG कमांडो सेवानिवृत्त हवलदार दीप राम, ढाड़स में उमड़ा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क शिलाई क्षेत्र के वीर सपूत एवं एनएसजी कमांडो...

मुबारिकपुर-रानीताल हाईवे पर हादसा, तीखे मोड़ पर फेल हुए ब्रेक…ईंटों से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

हिमखबर डेस्क मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे-503 पर ढलियारा स्थित शिव मंदिर...

महिला बौद्ध भिक्षु हत्याकांड में एक नाबालिग भी शामिल, मृतका के शरीर से मिले थे कई पुरुषों के DNA

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के बल्ह उपमंडल के अंतर्गत रिवालसर...