नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे सीएम सुक्खू, 68 में 61 विधानसभा क्षेत्र से हारी है कांग्रेस

--Advertisement--

शिमला, 06 जून – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की चारों सीटों पर तीसरी बार बीजेपी की प्रचंड जीत हुई है, जबकि कांग्रेस पार्टी को 68 विधानसभा क्षेत्र में से 61 में हार मिली है।

बीजेपी की जीत पर प्रदेश की जनता का आभार प्रकट करते हुए शिमला में पत्रकार वार्ता कर नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि सीएम सुक्खू को पार्टी हाईकमान के एक्शन से पहले ही नैतिकता और आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम अपने नादौन विधानसभा क्षेत्र में भी हारे हैं और भाजपा को 2143 की लीड नादौन से मिली है। डिप्टी सीएम को छोड़कर 10 मंत्री भी अपने विधानसभा में कांग्रेस को लीड नहीं दिला पाए।

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों ने एक बार फिर से पीएम मोदी में भरोसा जताया और चारों सीट पर जीत दिलाई। 2014, 2019 और अब 2024 में भाजपा ने फिर से जीत दर्ज की है। 56.29 मत प्रतिशत बीजेपी को लोकसभा चुनाव में हिमाचल में भाजपा को मिले हैं।

कांगड़ा में सबसे बड़ी जीत हुई है, जबकि इस सीट पर कांग्रेस के बड़े नेता आनंद शर्मा बुरी तरह से हारे हैं। 53 फ़ीसदी वोट हासिल कर कंगना रनौत ने मंडी संसदीय क्षेत्र से जीत दर्ज की है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार जनादेश खो चुकी है।

राज्यसभा में विधायकों का बहुमत खोने के बाद अब लोकसभा के चुनावों में कांग्रेस ने जनता का विश्वास खो दिया है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव में हार के बाद सरकार बचने का जश्न मना रही है, जबकि विकास की तरफ़ कोई ध्यान नहीं है।

सीएम केवल कुर्सी बचाने में लगे हैं। निर्दलीय विधायकों के त्यागपत्र समय पर स्वीकार नहीं किए। कांग्रेस को सरकार गिरने का डर सता रहा था। इसलिए परिणाम से एक दिन पहले विधान सभा अध्यक्ष ने इस्तीफे स्वीकार किए।

अगर विधान सभा अध्यक्ष पहले ही इस्तीफा स्वीकार करते तो उपचुनाव के 30 करोड़ बच सकते थे। लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद भाजपा ने हिमाचल में सरकार बनाने का दावा किया था जिसमें थोड़ा समय लगेगा लेकिन सरकार का गिरना तय है। सीपीएस का फैसला भी हाई कोर्ट ने सुरक्षित रखा है ऐसे में फैसला आते ही सरकार संकट में आएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में विधायक को अपनी नेम प्लेट लगाने की लगी होड़ 

पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता सरवीन चौधरी ने कालियाड़ा...

हिमाचल: सेना में शामिल हुए 400 अग्निवीर, देश की सेवा करने की खाई सौगंध; यहां मिला कठोर सैन्य प्रशिक्षण

हिमखबर डेस्क  14 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर सुबाथू में प्रशिक्षण के...

HAS की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, पर्सनैलिटी टैस्ट के लिए इन 71 अभ्यर्थियाें ने किया क्वालीफाई

शिमला - नितिश पठानियां  हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त (एचएएस)...

असिस्टैंट प्रोफैसर के पर्सनैलिटी टैस्ट के परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य शिक्षा...