नाबालिगा को बहला-फुसलाकर मंदिर में कर लिया विवाह

--Advertisement--

उपमंडल में 14 वर्षीय नाबालिगा को बहला फुसला कर बाल विवाह का मामला सामने आया है। बाल विवाह की इस घटना को पांवटा साहिब के एक जाने माने मंदिर में अंजाम दिया गया।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

उपमंडल पांवटा साहिब में 14 वर्षीय नाबालिगा को बहला फुसला कर बाल विवाह का मामला सामने आया है। बाल विवाह की इस घटना को पांवटा साहिब के एक जाने माने मंदिर में अंजाम दिया गया।

एस.डी.एम. ने मंदिर पुजारी से रिकार्ड तलब करने के निर्देश दे दिए हैं। पुलिस ने इस मामले में फिलहाल नाबालिगा के अपहरण का मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब की जामानीवाला पंचायत से 12 मई को लापता नाबालिगा की मां ने बताया कि उनकी 14 साल की बेटी नानी के घर जाने की बात कह कर घर से निकली थी। जब देर शाम तक वहां नहीं पहुंची, तो उन्होंने बेटी की तलाश शुरू की।

जब बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला, तो किसी अनहोनी की आशंका के साथ उन्होंने पुलिस थाना में इसके अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई।

परिजनों को तलाश के दौरान पता चला कि जामनीवाला पंचायत में ही अपनी नानी के यहां रह रहे एक करनाल (हरियाणा) के युवक ने उसका अपहरण कर लिया है और उसे बहला-फुसला कर पांवटा साहिब में स्थित एक मंदिर में जाकर पंडित की मौजूदगी में हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी कर ली।

इसका रिकॉर्ड शादी के फोटोग्राफ सहित मंदिर के रिकॉर्ड में दर्ज है। इतना ही नहीं लापता नाबालिगा की मां ने बताया कि इस दौरान आरोपी युवक ने फर्जी आधार कार्ड की कॉपी भी मंदिर में पुजारी के पास जमा करवाई।

यह मामला एस.डी.एम. का गुंजीत सिंह चीमा के पास पहुंचा तो उन्होंने तुरंत मामले में संज्ञान लिया। डी.एस.पी. मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर नाबालिगा के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है।

गुंजीत सिंह चीमा एस.डी.एम. पांवटा साहिब का कहना है कि मामला संज्ञान में आने के बाद मंदिर पुजारी को संबंधित रिकॉर्ड के साथ तलब करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिस को भी गंभीरता से जांच करने के लिए कहा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...