
कोटला – स्वयम
पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत कोटला पुलिस चौकी के अधीन पठानकोट मंडी उच्च मार्ग पर भाली के समीप देर रात करीबन 11 बजे दो ऩौजवान युवकों से 6.11 ग्राम चिट्टा बरामद करने में पुलिस ने एक वड़ी सफलता हासिल की है।
युवकों की पहचान रणवीर सिंह पठानिया सुपुत्र महिंद्र सिंह निवासी हटली, सिहुंता व अमरजीत सपुत्र सतीश कुमार निवासी सिहुंता के रूप में हुई है।
एसपी कांगड़ा खुशहाल शर्मा ने बताया कि गत रात पुलिस ने नशे के खिलाफ कारवाई करते हुए कोटला पुलिस चौकी के अधीन भाली मे पठानकोट मंडी उच्च मार्ग पर दो युवकों से चिट्टा वरामद किया है और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने कहा कि हर नागरिक को नशे के खिलाफ जागरूक होना होगा उन्होंने लोगों से अपील की है नशे को जड़ से खत्म करने के लिए जनता का सहयोग मिलना जरूरी है तभी नशे का नाश हो सकता है.
