नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 10 अगस्त तक

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 20 जनवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थियों से 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

विद्यालय के प्राचार्य विक्रम कुमार ने बताया कि परीक्षा से संबंधित नियमों एवं पात्रता की शर्तों की जानकारी नवोदय की वेबसाइट navodaya.gov.in  नवोदया.जीओवी.इन पर उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 के दौरान हमीरपुर जिले के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान में पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्राचार्य ने बताया कि विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए विद्यालय में हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है। यदि किसी विद्यार्थी या उसके अभिभावक को ऑनलाइन आवेदन में कोई समस्या आ रही है तो वे मोबाइल नंबर 70183-89548 और 89540-39120 पर संपर्क कर सकते हैं।

इसके अलावा एक जुलाई 2023 से किसी भी कार्य दिवस को जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में अपने सभी प्रमाण पत्रों और आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर के साथ आकर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।

प्राचार्य ने जिला हमीरपुर के पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थियों से 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...