नगर परिषद कांगड़ा में चल रही रामलीला में रामायण प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

--Advertisement--

कांगड़ा – राजीव जसवाल 

नगर परिषद मैदान में चल रही श्री रामलीला देखने के लिए सैंकड़ों लोग उमड़ रहें हैं, राम लीला के पांचवे दिन की शुरूवात श्री राम वंदना से हुई। जिसमें रानी ककई का महाराजा दशरथ से वर मांगना, राम वनवास , दशरथ मृत्यु सहित अन्य दृश्यों दिखाए गए।

इस दौरान मुख्य अतिथि उत्सव पैलेस के एमडी सुरेंद्र ऑल ने रामायण प्रतियोगिता के दौरान विजेता रहे दस विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

वही इस दौरान दशरथ का अभिनय अंशुल चौधरी , राम के अभिनय में संजीव जसवाल, लक्ष्मण अंकुश चौधरी,सीता गोमजी,भरत अमन ,शत्रुघ्न अवनीश , ककई अभिषेक,कोशल्या रिशु, सुमित्रा विजय , वशिष्ठ रजनीश , मंथरा हरजिंदर सिंह ने अभिनय निभाया।

श्री राम लीला सभा द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत कर उन्हें शाल टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के लिए अयोजन कर्ता बधाई के पात्र हैं जोकि हमारी संस्कृति को संजोए हुए है और सनातन धर्म का झंडा ऊंचा कर रहे हैं। उन्होंने राम लीला सभा को उन्होंने 5100 रूपए की राशि दान स्वरूप सभा को दी।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर सभा के अध्यक्ष अजय वर्मा, राकेश मेहरा, मुकेश मेहरा, संजय कोच अतुल चौधरी, राम स्वरूप वर्मा, कृष्ण कुमार, राजेश चौधरी, विपीन, मनोज कुमार सहित अन्य सद्स्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...