नगरोटा सूरियां में 30 करोड़ की परियोजना से बुझेगी 13 पंचायत के लोगों की प्यास

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियां – शिव गुलेरिया

ज्वाली विधायक अर्जुन ठाकुर ने कहा कि जलजीवन मिशन के तहत जवाली हल्के की नगरोटा सूरियां पट्टी की 13 पंचायतों की प्यास बुझाने के लिए नेशनल डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) योजना से 30 करोड़ रुपये लागत से पांच नलकूपों का निर्माण किया जाएगा। जिनमें से चार नलकूप तैयार हो चुके हैं और पांचवें नलकूप का भूमि पूजन कर दिया गया है।

विधायक अर्जुन ठाकुर मंगलवार को एनडीबी पेयजल योजना के तहत जवाली की जरोट पंचायत के समलोटा गांव में नलकूप निर्माण के लिए भूमि पूजन करने के बाद के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस नलकूप के निर्माण से जरपाल, अमलेला, जरोट व घाड़जरोट पंचायतों की पेयजल समस्या पूरी तरह हल हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि एनडीबी योजना के तहत जवाली हल्के की नगरोटा सूरियां पट्टी में पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाने के लिए 13 नलकूप मंजूर हुए हैं, जिनमें से चार नलकूपों का निर्माण किया जा चुका है और अब पांचवें नलकूप के निर्माण का भूमिपूजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार ने जितने विकास कार्य साढ़े चार सालों में किये हैं कांग्रेस की सरकारें 35 साल में नहीं करवा पाई। उन्होंने कहा कि इस बार फिर हिमाचल में भाजपा की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जब जब प्रदेश में भाजपा सरकार बनी हिमाचल विकास में आगे बढ़ा है।

ये रहे मोजुद

इस मौके पर ब्लाक समिति नगरोटा सूरियां के उपाध्यक्ष धीरज अत्री, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य राकेश बाजबा, मंडल महामंत्री चैन सिंह ठाकुर, जिला परिषद सदस्य जीवना देवी, जिला आइटी संयोजक विजय जरयाल, जलशक्ति विभाग अधिशाषी अभियंता राहुल दुबे, जलशक्ति सहायक अभियंता राम कुमार, लोकनिर्माण विभाग सहायक अभियंता युद्धवीर सिंह, प्रधान पनाल्थ कैप्टन रमेश, प्रधान लाहडू वरिंद्र गुलेरिया, जतिंद्र ठाकुर, राजेश्वर हैपी, कमल चौधरी, जोगिंद्र मन्हास व जयकमल चौधरी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...

कांगड़ा में चरस और चिट्टे के साथ दो लोग गिरफ्तार, चिट्टे में मौजूद युवक शाहपुर से

हिमखबर डेस्क पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में नशीले पदार्थ...

सरकार की अपील, ऑनलाइन ही बुक कराएं सिलेंडर, जरूरत पड़ने पर ही जाएं वितरक के पास

हिमखबर डेस्क ऑनलाइन बुकिंग के बढ़ने के बावजूद रसोई गैस...