धर्मशाला में सड़कों पर पाकिस्तान के खिलाफ लगाए गए पोस्टर अचानक उखाड़ने लगी युवती, जानिए फिर क्या हुआ?

--Advertisement--

पाकिस्तान के पोस्टर उखाड़ने पर विवाद, युवती को युवाओं ने रोका, सुरक्षा एजेंसियों से सतर्कता की अपील

हिमखबर डेस्क

धर्मशाला स्थित कोतवाली बाजार में सड़क पर लगाए पाकिस्तान के पोस्टर को उखाड़ने पर रविवार को विवाद हो गया। इस संबंध में इंटरनेट मीडिया में वीडियो भी प्रसारित हो रहा है। हुआ यूं कि पहलगाम में हुई आतंकी घटना से आक्रोशित युवाओं ने सड़क पर पाकिस्तान के पोस्टर चिपकाए थे। इस दौरान एक युवती इन पोस्टर को सड़क से निकालने लगी तो उसे स्थानीय युवाओं ने रोक लिया।

युवाओं ने पोस्टर निकालने के संबंध में पूछताछ भी की। इस बीच काफी लोगों ने युवती को समझाया भी और इस घटना की वीडियो भी बनाई और यह इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गई है। बाद में युवती वहां से चली गई। इस मामले में पुलिस थाने में किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। प्रसारित वीडियो में युवती का चेहरा स्पष्ट दिख रहा है।

आक्रोशित युवाओं का कहना है कि पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की जांच करें। युवाओं का कहना था कि धर्मशाला पर्यटन नगरी है और यहां हर वर्ष हजारों पर्यटक आते हैं। कुछ दिनों बाद यहां आइपीएल के तीन मैच होने हैं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों को इस तरह की घटनाओं से सबक लेते हुए अलर्ट रहना चाहिए।

थाना प्रभारी नारायण ठाकुर

उधर, सदर थाना धर्मशाला के प्रभारी नारायण ठाकुर ने बताया कि इस संबंध में किसी भी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...