धर्मशाला के युवा विधायक विशाल नेहरिया का फेसबुक और इंस्‍टाग्राम अकाउंट हैक

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जसबाल 

विधानभा क्षेत्र धर्मशाला के विधायक विशाल नेहिरया का इंटरनेट मीडिया अकांउट हैक हो गया है। शरारती तत्‍वों ने विधायक का फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया है। विधायक विशाल नैहरिया ने इसकी शिकायत पुलिस के साइबर सेल शिमला में करवाई है और शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

वहीं विधायक विशाल नेहरिया ने लोगों से अपील की है कि जब तक इंटरनेट मीडिया अकांउट की स्थिति सामान्य नहीं होती है, तब तक सहयोग करें और इस दौरान की गई किसी भी पोस्ट को इग्‍नोर करें। विधायक के निजी सचिव राकेश भारद्वाज ने इसकी जानकारी दी।

विधायक ने अपने फेसबुक पेज पर शनिवार सुबह 11 बजे आखिरी पोस्‍ट शेयर की है। इसके बाद उनके पेज से कोई पोस्‍ट नहीं हुई है। शनिवार सुबह विधायक ने राष्‍ट्रपति के शिमला यारोज में हुए कार्यक्रम की लाइव स्‍ट्रीमिंग शेयर की है।

विशाल नेहरिया पहली बार विधायक बने हैं। इससे पहले वह विद्यार्थी परिषद व भाजयुमो के कार्यकर्ता रहे हैं। फेसबुक पेज पर उनके 20 हजार से ज्‍यादा फालोअर्स हैं। इसके अलावा इंस्‍टाग्राम पर 4500 से ज्‍यादा लोग उन्‍हें फालो कर रहे हैं।

इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर उन्‍होंने दो दिन पहले प्रधानमंत्री को जन्‍मदिन की बधाई देने की पोस्‍ट शेयर की हुई है। इसके बाद यहां भी कोई पोस्‍ट नहीं है। साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...