द बर्निंग कार: सिहुँणी में स्कॉर्पियो गाड़ी में लगी अचानक आग

--Advertisement--

कोटला – स्वयम

ज्वाली उपमण्डल के तहत 32 मील रानीताल सड़क मार्ग पर जांगल से 1 किलोमीटर पीछे सिहुँणी चौक के नजदीक एक स्कोर्पियो गाड़ी में अचानक आग लग गई। आग लगने से कार पूरी तरह से जल गई जबकि गाड़ी में सवार युवक बाल बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार सिहुँणी निवासी रिंकू धीमान रिश्तेदारों को बस में चढ़ाने मेन रोड पर पहुंचे कि चौक पर सवारियों को उतार कर गाड़ी जैसी ही साइड में खड़ी की अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही की जब आग लगी तो तीनों लोग गाड़ी से बाहर थे।

वहीं दमकल कर्मी भी वाहन लेकर मौके पर पहुंचे लेकिन उनके पहुंचने तक गाड़ी जलकर खाक हो चुकी थी। आग से कार जलने पर मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है।हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। वहीँ कोटला चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची व आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

वहीं बुद्धिजीवी वर्ग ने बताया कि इस क्षेत्र के समीप कोई भी दमकल विभाग की यूनिट नहीं है। करीबन 20 किलोमीटर दूर ज्वाली में विभाग का कार्यालय है उंन्होने मांग उठाई है कि कोटला में दमकल विभाग की एक यूनिट खोली जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...