तीसा में गिरी पिकअप, तीन की मौत, अमृतसर से लौट रहे थे अभागे, एक किलोमीटर दूर मिले शव

--Advertisement--

Image

अमृतसर से लौट रहे थे अभागे, एक किलोमीटर दूर मिले शव

धर्म नेगी- चुराह

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर एक पिकअप वाहन के गहरे नाले में गिर जाने से उसमें सवार तीनों लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात अमृतसर से वापस तीसा की ओर आ रही पिकअप तीसा पुल के समीप अचानक अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरी।

परिणामस्वरूप इसमें सवार नजीर मोहम्मद वासी गांव कुठेड, अशरफ मोहम्मद वासी गांव कलूंडा और मौसमदीन वासी गांव कुठेड इस नाले के तेज बहाव में बह गए। इस दुर्घटना की सूचना गुरुवार सवेरे पुलिस को मिली।

सूचना पाते ही तीसा पुलिस थाना से टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के बाद वाहन में सवार लोगों की तलाश हेतु नाले में सर्च आपरेशन छेड़ दिया।

सर्च आप्रेशन के दौरान दुर्घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को बरामद कर लिया। पुलिस ने लोगों के सहयोग से शवों को नाले से निकालकर सिविल अस्पताल तीसा में पोस्टमार्टम करवाया और उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है। उपमंडलीय प्रशासन की ओर से तहसीलदार प्रकाश चंद ठाकुर ने मृतकों के परिजनों को दस- दस हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की है।

उधर, एसएसपी चंबा अरूल कुमार ने तीसा मार्ग पर पिकअप वाहन के नाले में गिरने से तीन लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...