
बोले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा भी बना रही लोगों का मजाक, महीने के अंदर सड़क की दशा न सुधारी तो करेंगे प्रदर्शन।
लंज- शिव गुलेरिया
तरखानकड से झिकला चतरेटा सड़क की दुर्दशा के लिए ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग व सरकार के खिलाफ विरोध का विगुल वजा दिया । ग्रामीणों का कहना है कि 2013 में सड़क का काम लगाया गया था लेकिन उसके वाद इस सड़क की किसी प्रकार की सुध तक नही ली गई है। जिसकी बजह से आऐ दिन दोपहिया वाहन चालक हादसों के शिकार होते रहते है।
उन्होंने सरकार व विभाग को चेताया है कि जल्द सड़क की दशा को नहीं सुधारा गया तो लोगों को धरना प्रदर्शन करने को मजवूर होना पडेगा जिसकी जवाबदेही विभाग व सरकार की होगी। लोगों ने वताया कि इस सड़क की दशा के लिए लोगों ने हर जगह फरयाद लगा ली है। पर कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। यहां तक की मुख्यमंत्री हेल्प लाईन पर भी शिकायत की है लेकिन उससे भी कोई सुनवाई नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों में रजमेश शर्मा, दिनेश शर्मा, नीरज शर्मा, सुदेश शर्मा, मीरा शर्मा, अनमोल पठानियां,रमना देवी, रंजू देवी,सुनीता देवी,रिता देवी, जीवन कुमार,माधो राम, ध्यान सिंह, प्रियंका देवी का कहना है कि 2013 में इस सड़क पर तारकोल भी डाली गई थी लेकिन उसके वाद किसी प्रकार का कोई रखरखाव नहीं किया।
वहीं लोगों ने वताया कि गांव को वरोटू से ततवानी सड़क वया झिकला चतरेटा जोडनी वाली 3 किलोमीटर सड़क की डीपीआर वनाई गई थी लेकिन 500 मीटर कच्ची सड़क वनने के वाद सड़क का काम वंद कर दिया । अगर यह सड़क वन जाती तो ततवानी जाने वाले लोगों को नगरोटा सुरियां रोड से मात्र तीन किलोमीटर का सफर करना पडता जो कि अव 8 से 10 किलोमीटर है।
लोगों ने वताया कि पिछले महीने ही विभागीय कर्मचारी लोगों की वात सुनने के बजाए धमकाकर गए है कि आपकी शिकायतें कुछ ज्यादा की जा रही है। लोगों ने मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश से गुहार लगाई है कि जल्द सड़क की दशा को सुधारा जाऐ अन्यथा आने वाले विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
सहायक अभियंता अनुराग कौंडल के बोल
वहीं जब लोक निर्माण विभाग सब डिवीजन लंज के सहायक अभियंता अनुराग कौंडल से बात हुई तो उन्होने बताया कि कि दो हफ्तों के अंदर तरखानकड-चतरेटा सड़क का काम लगा दिया जाऐगा। वहीं वरोटू ततवानी सड़क का मामला फोरेस्ट कलेरेंस के लिए भेजा गया। मंजूरी मिलने के वाद सड़क का काम लगाया जाएगा।
