तकीपुर कॉलेज में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने जमाया रंग

--Advertisement--

तकीपुर कॉलेज में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने जमाया रंग।

कांगड़ा – राजीव जसबाल 

अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में केन्द्रीय छात्र परिषद की ओर से वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम सुरताल का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. के. एस. अत्री तथा मुख्य अतिथि प्रो० अमरीश घई ने दीप प्रज्वलित करके “सुरताल सांस्कृतिक” प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।

केन्द्रीय छात्र परिषद की अध्यक्षा ख़ुशी ने मुख्य अथिति एवं गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया I

प्राचार्य डॉ. के. एस. अत्री ने अपने सम्बोधन में सर्वप्रथम कार्यक्रम के समस्त प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि संगीत प्रा० के खाली पद के चलते हुए भी इन प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा को मंच पर सुर और ताल दोनो के लय का मंचन अति सुन्दर ढंग से किया। इसके लिए मैं अपनी ओर से प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देता हूँ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो० अमरीश घई ने विद्यार्थिओं को शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़ भाग लेने के लिए प्रेरित किया ताकि वे हर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकें ।

मुख्य अतिथि प्रो० अमरीश घई ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए केन्द्रीय छात्र परिषद् को भी शुभकामनाएं प्रेषित की।

निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ. भगवान दास, प्रो. विजय कुमार, डॉ. प्रीति वाला, प्रो लेख राज डॉ. अश्विनी शर्मा, प्रो० अमन वालिया, प्रो साहिल , प्रो. मेधा शर्मा ने निभाई।

कान्य-पाठ प्रतियेगिता में प्रथम स्थान पीयूषा ठाकुर, द्वितीय स्थान सविता, एवं तृतीय स्थान अंकिता ने प्राप्त किया । सोलो डांस में प्रथम स्थान श्रुति, द्वितीय स्थान पायल, एवं तृतीय स्थान अंकिता ने प्राप्त किया I

फेंसी ड्रेस में प्रथम स्थान अलिशा , द्वितीय स्थान अंतिम बाला, एवं तृतीय स्थान पायल ने प्राप्त किया । सोलो सांग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्र्मश श्रेया, सविता एवं कोमल ने प्राप्त किया I

दुएट डांस में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्र्मश तृषा एवं शिखा , अलिशा एवं शीतल, मुस्कान एवं अंतिम बाला ने ने प्राप्त किया । ग्रुप डांस में प्रथम स्थान देवयानी ग्रुप द्वितीय स्थान शगुन ग्रुप एवं तृतीय स्थान अंजली ग्रुप ने प्राप्त किया ।

कार्यक्रम के अन्त में केन्द्रीय छात्र परिषद के सचिव ने मुख्य अतिथि एवं गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रा० वर्ग से प्रो.सुरेश कुमार, डॉ. सुनील कुमार, सविता , सुदर्शना, जनक राज, मुनीष कुमार, योगेश्वर, ओंकार सिंह , पी.टी. ए. के समस्त पदाधिकारी, तथा महाविद्यालय के सभी छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे I

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...