डमटाल में संदिग्ध हालात में मिले गौवंश के शव, हिन्दू संगठनों ने दोषियों के खिलाफ मांगी सख्त कार्रवाई

--Advertisement--

इंदौरा – मोनू ठाकुर 

इंदौरा उपमंडल के डमटाल क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब ठाकुर राम गोपाल मंदिर की गौशाला के पास बड़ी संख्या में गौवंशों के शव पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और हिन्दू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने इसे निर्मम हत्या करार देते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार ठाकुर राम गोपाल मंदिर की गौशाला से कुछ ही दूरी पर जब स्थानीय लोगों ने कई गौवंशों के शव पड़े देखे तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गुस्साए ग्रामीणों और गौसेवकों का कहना है कि यह एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है।

मौके पर पहुंचे हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इस घटना को धार्मिक भावनाओं पर सीधा प्रहार बताया और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। स्थानीय लोगों ने गौशाला प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी उदासीनता के कारण ही ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो वे सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम इंदौरा सुरेन्द्र ठाकुर और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

एसडीएम ने आश्वासन दिया है कि मामले की पूरी जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि जल्द से जल्द सच्चाई सामने आ सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...