ज्वाली रेंज में अवैध खैर कटान का खुलासा, जंगल में डंप किया गया माल वन विभाग ने लिया कब्जे में, सर्च अभियान जारी

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

ज्वाली वन रेंज के अंतर्गत लाहडू बीट के जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से खैर के पेड़ों के कटान का गंभीर मामला सामने आया है। जंगल क्षेत्र में कई खैर के पेड़ काटे गए हैं, जबकि कुछ पेड़ों को जड़ से उखाड़े जाने की भी पुष्टि हुई है, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग हरकत में आ गया। विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर जंगल में डंप किए गए खैर के माल को कब्जे में लिया। इसके बाद बीते कल एक ठेकेदार के खैर डंप से खैर की लकड़ी जब्त कर रेंज कार्यालय ज्वाली लाया गया।

जांच के दौरान संबंधित ठेकेदार काटे गए खैर के माल से जुड़े कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया, जिसके चलते वन विभाग ने खैर की लकड़ी को फिलहाल सीज कर दिया है। विभाग द्वारा ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं कि वह संबंधित लकड़ी के वैध दस्तावेज शीघ्र प्रस्तुत करे। इसके साथ ही वन विभाग ने पूरे जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान चलाकर अवैध कटान से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई तेज कर दी है।

संदीप कोहली, डीएफओ, नूरपुर के बोल

“सूचना मिलते ही खैर की लकड़ी को सीज कर दिया गया है और संबंधित ठेकेदार को कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया है। यदि वैध दस्तावेज नहीं दिखाए गए, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। रेंज ऑफिसर को विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं और जंगल की छानबीन के लिए टीमें तैनात की गई हैं। अवैध कटान में संलिप्त दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। वन विभाग भविष्य में भी वन माफिया के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई करता रहेगा।”

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश में महिला की हत्या, टैंक में लाश छुपाने के बाद पति और दो देवर फरार

बिलासपुर - सुभाष चंदेल सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव...

ऊना में परिवार पर सामूहिक हमला, महिला सहित तीन घायल, 9 पर मामला दर्ज

ऊना - अमित शर्मा थाना मैहतपुर के अंतर्गत सासन में...

अगर मोबाइल का सिग्नल हुआ गायब… तो हो जाएं सावधान, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

हिमखबर डेस्क आज के डिजिटल दौर में आपकी जेब में...

हिमाचल में आर्थिक आपातकाल की आशंका, RDG बंद करने पर बोले विक्रमादित्य सिंह

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेता और सार्वजनिक विकास...