ज्वाली में शरारती तत्वों ने तोड़ी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और विधायक अर्जुन की शिलान्यास पट्टिका

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढन के ढन से फारियां सडक़ के स्तरोन्नत की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद किशन कपूर, सांसद इंदु गोस्वामी व विधायक अर्जुन ठाकुर के नाम से अंकित उद्घाटन व शिलान्यास पट्टिका शरारती तत्वों द्वारा तोड़ दी गई है।

साथ ही लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह के पास लगते भाजपा के फ्लेक्स को भी फाड़ दिया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कोटला में 10 मई को एक कार्यक्रम में ढन से फारियां सडक़ की अपग्रेडेशन का उद्घाटन किया था।

यह पट्टिका लोक निर्माण विभाग द्वारा अभी पिछले कल ही लगाई गई थी और उसे शरारती तत्वों द्वारा रात को ही तोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह जो घिनौना कृत्य किया गया है, बहुत ही निंदनीय है।

विधायक अर्जुन सिंह ठाकुर के बोल

विधायक अर्जुन सिंह ठाकुर ने कहा कि जो लोग ऐसा कृत्य कर रहे हैं, उनके ऐसे घिनौने काम से विकास की गति नहीं रूकती। उन्होंने कहा कि जवाली में इन 5 सालों में हुए विकास को लेकर कुछ लोग बौखला गए हैं।

डीएसपी नूरपुर के बोल

डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस थाना जवाली की टीम को इसकी जानकारी मिलते ही शनिवार सुबह मौके पर पहुंचकर जायजा लिया गया तथा मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...