मंडी – अजय सूर्या
पंचायत के माध्यम से लगे जल रक्षक काफी लंबे समय से बिना अवकाश के अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं जब भी विभाग के हाथ खड़े हो जाते हैं तो जल रक्षक ही याद आते हैं।
पंचायत के माध्यम से लगे जल रक्षक हमेशा सरकार के साथ खड़े रहते हैं। जल रक्षक चाहे करोना काल हो,बारिश, बरसात,बर्फबारी हो तब भी जल रक्षक बिना अवकाश के काफी लंबे समय से अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं।
उसके बावजूद भी जो उन्हें वेतनमान दिया जाता है वह चार पांच महीने के बीत जाने के बाद आता है। उसके बावजूद भी उनकी प्रमुख मांग उनका कांटेक्ट के आने का समय पीरियड बारह वर्ष से घटाकर आठ वर्ष किया जाए। अभी तक जल रक्षकों की यह मांग पूरी नहीं हुई है। ना ही उन्हें समय पर वेतन मिलता है।
जल रक्षक महासंघ हिमाचल प्रदेश के समस्त जल रक्षकों ने सरकार से मांग की है कि समय रहते उनकी उचित मांग को पूरा किया जाए ताकि वह अपना व अपने परिवार का पालन पोषण उचित प्रकार से कर सकें।

