जमीनी विवाद को लेकर बुजुर्ग पर दराट से हमले का वीडियो वायरल

--Advertisement--

Image

नगरोटा, राजीव

 

कांगड़ा जिले के बीरता में हाल ही में घटित जमीनी विवाद व शाहपुर में पिता पर बेटे द्वारा कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला अभी थमा भी नहीं कि अब पुलिस थाना नगरोटा बगवां के अंतर्गत जमीनी विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा एक बुजुर्ग पर दराट से हमले का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो खंड नगरोटा बगवां की ग्राम पंचायत जसौर का है, जिसमें थाना नगरोटा बगवां में एफ आईआर भी दर्ज हुई।

 

 

जसौर के सेवानिवृत्त सूबेदार किशोरी लाल पुत्र बेली राम ने थाना नगरोटा बगवां में शिकायत दर्ज करवाई थी कि रास्ते का निर्माण करने पर उसके भतीजे ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी टांग में चोट आई। पुलिस ने किशोरी लाल की शिकायत पर उसके भतीजे पर धारा 341, 323, 504, 506, 427 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन आरम्भ कर दी है।

 

थाना नगरोटा बगवां के एसएचओ श्याम लाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि साधारण वीडियो वारयल करने पर मामला दर्ज करने का कोई प्रावधान नहीं है और यदि कोई अश्लील वीडियो वायरल करता है तो उस पर मामला दर्ज किया जा सकता है। जसौर व कांगड़ा में घटित हुई इन घटनाओं से लोगों को सबक लेकर अब जरूरत है कि अपने छोटे-मोटे जमीनी विवादों का निपटारा आपस में मिल बैठ कर ही कर लें तो बेहतर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...