जंगल में पेड़ से फंदा लगाकर महिला ने की आत्महत्या

--Advertisement--

जंगल में पेड़ से फंदा लगाकर महिला ने की आत्महत्या

कुल्लू, 03 अप्रैल – अजय सूर्या

जनपद के बंजार उपमंडल के करेड़ के साथ लगते जंगल में एक महिला ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।जानकारी के अनुसार महिला ने जंगल में जाकर कायल के पेड़ की टहनी में रस्सी का फंदा लगा आत्महत्या की है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मौके पर किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं पाया गया है। न ही शरीर पर अन्य जगह किसी तरह की चोट के निशान पाए गए हैं।

पुलिस ने महिला के मायके पक्ष के भी बयान लिए है। मृतक महिला की पहचान दीपा देवी (22) पत्नी हुक्म चन्द निवासी करेड़ डाकघर व तहसील बन्जार जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

महिला ने यह कदम क्यों उठाया इसका अभी तक पता नहीं चल पाया हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बंजार अस्पताल लाया है, जहां पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...