चुराह के गढवलका गांव में आसमानी बिजली की चपेट में आईं मां-बेटी, पशुचारा जलकर राख

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिले के चुराह क्षेत्र की हिमगिरि पंचायत के गढवलका गांव में आसमानी बिजली की चपेट में आने से मां-बेटी बेहोश हो गईं जबकि शैड में रखा पशुचारा जलकर राख हो गया। मंगलवार शाम करीब 5 बजे गढवकला गांव की नारदेई पत्नी स्वर्गीय नरेश कुमार व उसकी बेटी शील कमल अपने घर से कुछ ही दूरी पर बने शैड से अपने मवेशियों के लिए चारा लाने गईं थीं।

इस दौरान अचानक आसमानी बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर मां-बेटी दोनों बेहोश हो गईं, वहीं घास ने भी आग पकड़ ली।  शैड से धुआं उठता देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मां-बेटी को सुरक्षित जगह पहुंचाया, साथ ही आग बुझाने का कार्य आरम्भ किया।

इस दौरान गढवलका वार्ड की वार्ड सदस्य चम्पा सोनी भी मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया लेकिन तब तक पशुओं के लिए रखा चारा जलकर राख हो चुका था। कुछ समय बाद मां-बेटी को होश आ गया लेकिन दोनों पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हैं। उनकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है। बर्फबारी की वजह से सड़क बंद होने के चलते उन्हें उपचार हेतु नहीं ले जाया गया था।

हिमगिरि पंचायत प्रधान चम्पा देवी के बोल

घटना की पुष्टि हिमगिरि पंचायत प्रधान चम्पा देवी ने की। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं और जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मां-बेटी के सिर के बाल भी इस दौरान झुलस गए हैं, साथ ही शैड में रखा घास भी जल गया। इससे उन्हें हजारों रुपए का नुक्सान हुआ है।

उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवार बीपीएल परिवार से संबंध रखता है। प्रशासन को इसकी जानकारी दे दी गई है, साथ ही प्रभावित परिवार की आर्थिक मदद करने की मांग की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...