चंबी में फोरलेन पुल के काम ने पकड़ी रफ्तार, बिजली लाइन बदली

--Advertisement--

वरिष्ठ परियोजना अधिकारी इंजीनियर संदीप कुमार बोले, आज शाम पांच बजे चालू होगी नई लाइन

शाहपुर – नितिश पठानियां

पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंबी क्षेत्र में निर्माणाधीन फोरलेन पुल के कार्य में आ रही बड़ी बाधा अब दूर हो गई है। पुल के बीच से गुजर रही 132 केवी उच्च वोल्टेज बिजली लाइन को सफलतापूर्वक स्थानांतरित कर दिया गया है, जिससे अब पुल निर्माण कार्य को तेज गति मिल सकेगी।

वरिष्ठ परियोजना अधिकारी इंजीनियर संदीप कुमार के बोल 

इस संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ परियोजना अधिकारी इंजीनियर संदीप कुमार ने बताया कि नई ट्रांसमिशन लाइन को चंबी पुल के समीप ग्राम मंझग्रां, मोहाल मंझग्रां, पटवार सर्किल लदवाड़ा, तहसील शाहपुर क्षेत्र से होकर स्थापित किया गया है। लगभग 650 मीटर लंबी इस लाइन का निर्माण कार्य अब पूर्ण हो चुका है। उन्होंने बताया कि पांच अप्रैल 2026 को शाम 5:00 बजे के बाद इस नई लाइन को चालू कर दिया जाएगा, जिसके साथ ही इसमें 132 केवी विद्युत प्रवाह शुरू हो जाएगा। यह कार्य भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआई की पीआईयू पालमपुर इकाई द्वारा सिहुनी से राजोल तक बनाए जा रहे फोरलेन प्रोजेक्ट के अंतर्गत किया गया है।

उल्लेखनीय है कि बिजली की पुरानी लाइन पुल निर्माण के बीचोंबीच होने के कारण पिछले कई महीनों से काम प्रभावित हो रहा था। अब लाइन के स्थानांतरण के साथ ही चंबी पुल के निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है और परियोजना को निर्धारित समय में पूरा करने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है। प्रशासन और परियोजना विभाग ने क्षेत्रवासियों से सावधानी बरतने की अपील की है।

अधिकारियों ने कहा है कि ट्रांसमिशन लाइन और टावरों के पास न जाएं, उन्हें छूने का प्रयास न करें और अपने पालतू पशुओं को भी इससे दूर रखें। परियोजना से जुड़े अधिकारियों के अनुसार यह कार्य न केवल निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करेगा, बल्कि भविष्य में यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...

कांगड़ा में चरस और चिट्टे के साथ दो लोग गिरफ्तार, चिट्टे में मौजूद युवक शाहपुर से

हिमखबर डेस्क पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में नशीले पदार्थ...

सरकार की अपील, ऑनलाइन ही बुक कराएं सिलेंडर, जरूरत पड़ने पर ही जाएं वितरक के पास

हिमखबर डेस्क ऑनलाइन बुकिंग के बढ़ने के बावजूद रसोई गैस...