चंबा : सेचु नाले में गिरी जिप्सी, एक की मौत, दो लापता

--Advertisement--

चम्बा, 23 जून – भूषण गुरुंग

जनपद के किलाड़-सेचू हिलुटवान मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां जिप्सी के 100 फ़ीट गहरे नाले में गिरने से एक की मौत व अन्य दो लापता बताए जा रहे है।

जानकारी के अनुसार जिप्सी (HP 52B 2034) में सवार तीन लोग शादी समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान सेचु पुल के नजदीक पहुंचते ही जिप्सी अनियंत्रित होकर 100 फ़ीट गहरे सेचु नाले में जा गिरी।

सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो नाले के समीप एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ जबकि दो अन्य लापता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा है। वहीं दो लोग लापता है जिनकी तलाश स्थानीय लोगों व पुलिस द्वारा की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...