चंबा-शक्ति देहरा मार्ग पर जुकयाणी नाला के पास देररात एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक की मौत हो गई है।
चम्बा – भूषण गुरुंग
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चंबा-शक्ति देहरा मार्ग पर जुकयाणी नाला के पास देररात एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार देर रात गाड़ी गिरने की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल चालक को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज चंबा में डयूटी पर तैनात चिकित्सक ने चालक को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अभिषेक यादव के बोल
पुलिस अभिषेक यादव ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज़ कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

