चंबा में भूस्खलन भी नहीं रोक सका राह: बाइक राइडर का अनोखा तरीका, डंडे में बाइक बांधकर पार किया पत्थरों का ढेर

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां भड़ेला-अंद्राल मार्ग पर भूस्खलन हो गया। यह भूस्खलन एक बाइक राइडर की राह नहीं रोक सका। लोग बाइक पर चढक़र सडक़ों पर अच्छी खासी रफ़्तार से दौड़ते हुए नजर आते हैं और बाइक की सवारी का खूब लुत्फ़ उठाते हैं, परंतु कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं, ज़ब चालकों को बाइक पर चढक़र दौडऩे की बजाय बाइक खुद कंधों पर उठानी पड़ती है।

जहां सडक़ बंद होने की स्थिति में ऐसे मामले जिला चंबा में कई बार देखने को मिले हैं। ऐसा ही ताज़ा मामला सलूणी उपमंडल में देखने को मिला, जहां भड़ेला-अंदवास मार्ग पर मलबा व चट्टानें होने की बजह से आगे बाइक लेकर जाने का कोई चारा नहीं दिखा, तो दोनों व्यक्तियों ने बाइक को लकड़ी के साथ रस्सी से बाँधकर खुद कंधों पर उठाकर आगे ले जाने का निर्णय लिया और बारी – बारी से दोनों बाइकों को कंधों पर उठाकर दूसरी तरफ पहुंचाया। उसके बाद अपने गंत्वय की और रवाना हुए।

बाइक राइडर ने एक अन्य व्यक्ति के सहयोग बाइक को डंडे में बंधा और कंधों पर उठाकर टनों के हिसाब से गिरे मलबे और पत्थरों के ढेर को पार किया। मामला बुधवार का बताया जा रहा है। बाइक राइडर और एक अन्य व्यक्ति के इस फैसले को लेकर जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...