गगरेट के स्‍कूल परिसर में गिरा टाइलों से भरा ट्रक, छात्रा आई चपेट में

--Advertisement--

Image

ऊना- अमित शर्मा

नगर पंचायत गगरेट के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में सुबह साढ़े आठ बजे के करीब टाइलों से भरा एक ट्रक पाठशाला के प्रांगण में गिर गया। इसकी चपेट में आई स्कूल की एक छात्रा को गंभीर हालत में बाहर निकाल लिया गया। राहत एवं बचाव कार्य में जुटे प्रशासन के अधिकारियों ने छात्रा को कड़ी मशक्‍कत के बाद निकाला। हादसे में छात्रा की दोनों टांगों में गहरी चोट आई है। अंदेशा जताया गया है कि ट्रक के नीचे एक और छात्र या शख्‍स दबा हो सकता है।

टाइलों का पूरा कचरा हटने के बाद ही यह तय हो पाएगा कि इसकी जद में कोई और आया या नहीं। गगरेट ट्रैफिक इंचार्ज रमेश चंद ने हादसे की जगह ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस तैनात कर दी है। ट्रक चालक टाइल लेकर कहां जा रहा था और यह हादसा कैसे हुआ यह अभी ट्रक चालक के ब्यान के बाद हो साफ हो पाएगा।

ट्रक को हटाने के हाइड्रा मशीन मौके पर पहुंच गई और अब ट्रक को हटा कर पूरी स्थिति साफ होगी कि इसकी चपेट में कोई अन्य राहगीर या छात्र तो नहीं आया है। गगरेट बाज़ार के होशियारपुर मार्ग पर स्थित इस जगह पर पहले भी अनेक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इस घटना में ट्रक ड्राइवर भी घायल हुआ है। घटना स्थल पर गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर सहित अधिकारी मौजूद हैं। अभी ट्रक का मलबा हटाने का कार्य जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...