गंगथ महादंगल: हिमाचल पुलिस की सब इंस्पेक्टर रानी ने पंजाब की गुरशरण को हराकर जीती आल्टो कार

--Advertisement--

Image

गंगथ – शम्मी धीमान

उपतहसील गंगथ में आयोजित उत्तर भारत के प्रसिद्ध श्री बाबा क्यालू जी महाराज के महादंगल के दूसरे दिन शुक्रवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिला वर्ग मेें कुश्तियां करवाई गई। दंगल में 200 से अधिक महिला पहलवानों ने भाग लिया।

बड़ी माली के लिए हिमाचल पुलिस की सब इंस्पेक्टर रानी व पंजाब पुलिस की गुरशरण कौर के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। इसमें रानी विजेता व गुरशरण उपविजेता रही। कमेटी ने विजेता को आल्टो कार और उपविजेता को पीतल की चरोटी व गुर्ज देकर सम्मानित किया।

हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व अन्य राज्यों की पहलवानों ने दावपेच से साबित कर दिया कि बेटियां भी किसी क्षेत्र में कम नहीं हैं। अखाड़ा स्थल पर बाबा जी की फेरी के साथ दूसरे दिन के दंगल का आगाज हुआ।

इसमें महिला पहलवानों के प्रत्येक मुकाबले रोमांचक रहे। पहलवानों को प्रोत्साहित करने के लिए काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। वे बेटियों का तालियों से उत्साहवर्धन करती नजर आईं। दंगल कमेटी ने महिलाओं के बैठने के लिए अच्छी व्यवस्था की थी।

हिम कुमारी खिताब के लिए नीलम व अनु के बीच मुकाबला हुआ। इसमें नीलम विजेता रही। उसे पीतल की चरोटी व नकद पुरस्कार दिया गया।

गंगथ कुमारी का खिताब काजल ने जीता।

दंगल में 31 पीतल की चरोटियां, 300 पीतल की गागरें व लाखों के नकद पुरस्कार पहलवानों को दिए गए।

ये रहे मोजुद

इस मौके पर विधायक रीता धीमान, पूर्व राज्यसभा सदस्य कृपाल परमार, एसडीएम इंदौरा, दंगल कमेटी के प्रधान राजेश भल्ला, प्रवक्ता सुनील गुप्ता, मीडिया प्रभारी अनमोल शर्मा व दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टीबी मुक्त हमीरपुर के लिए डीसी ने किया 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ

लगभग 1.70 लोगों की जांच करेंगी स्वास्थ्य विभाग की...

एक फैसले का असर, हाई स्पीड से चढ़ा शेयर बाजार, सोना-चांदी के दाम भी फिसले

हिमखबर डेस्क  ईरान के साथ पांच दिन युद्ध टालने के...

बाबा बालक नाथ के दरबार में 10 दिन में बिका ₹60 लाख का प्रसाद, सात समंदर पार से आ रही भारी डिमांड

हिमखबर डेस्क  उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर...