
हिम खबर व्यूरो – रिपोर्ट
क्रांति युवा मंडल नियांगल ने गरीब घर की लड़की की शादी में 10000 का नगद सहयोग दिया है।
क्रांति युवा मंडल के संस्थापक मलकीत सिंह (काका) एक्स आर्मी संजय राणा व अंकुश जरियाल ने युवा मंडल के साथ मिलकर गरीब घर की लड़की को 10000 का दान दिया।
संस्थापक मलकीत सिंह उर्फ काका का कहना है कि युवा मंडल पहले भी इस तरह के सामाजिक कार्यों को गति प्रदान कर चुका है।
ये रहे उपस्थित
क्रांति युवा मंडल के इस मनोबल को बढ़ावा देने के लिए मौके पर युवा मंडल के प्रधान अंकुश नारियाल, रोहित गुलेरिया, राहुल, उदय,अक्षय, संदीप समकडिया, विक्की सेन, यशपाल, जसी नारियाल, आदित्य, ब अन्य सदस्य मौजूद रहे।
