चम्बा – भूषण गुरुंग
केंद्रीय विद्यालय बकलोह छावनी में दिनांक 25/04/2023 से 27/04/2023 तक आज़ादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत बाल खेल उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आज दिनांक को तीन दिवसीय बाल खेल उत्सव का शुभारंभ अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ हुआ|

कार्यक्रम का प्रारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के स्वागत से हुआ। तीन दिवसीय बाल खेल उत्सव के दौरान विद्यालय में कबड्डी, शतरंज, वॉलीबाल, बैडमिंटन , टेबल टेनिस इत्यादि विविध खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
दिनांक 25/04/2023 को विद्यार्थियों के लिए कबड्डी प्रतियोगिता, शतरंज प्रतियोगिता, कैरम इत्यादि गतिविधियां आयोजित हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य रविन्द्र कुमार बिश्नोई द्वारा की गई।

विद्यालय के खेल एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षक श्री संदीप राणा के संचालन में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य महोदय द्वारा खेल एवं शारीरिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए विद्यालय द्वारा किए जाने वाले आगामी प्रयासों की भी जानकारी दी गई।

