
ज्वालामुखी- आशीष कुमार
केन्द्रीय जल शक्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आज प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालाजी मंदिर में माथा टेका और पूजा अर्चना की।
उन्होंने देवी भगवती से देश के कल्याण और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि यह शक्तिपीठ देशवासियों की आस्था व श्रद्धा का प्रमुख केन्द्र है।
इस अवसर पर देहरा के विधायक होशियार सिंह, ज़िला अध्यक्ष संजीव शर्मा, मीडिया प्रभारी सुमित शर्मा, मंडलाध्यक्ष ज्वाला जी मान सिंह राणा, मंडलाध्यक्ष देहरा निर्मल सिंह सहित विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।
