कुल पुरोहित से राय के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने निकला मुहूर्त, इस तारीक को थुनाग एसडीएम कार्यालय में भरेंगे नामांकन

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने नामांकन का दिन तय कर दिया है। कुल पुरोहित से राय के बाद निकले मुहूर्त के तहत 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर थुनाग एसडीएम कार्यालय में अपना नामांकन भरेंगे। इसके बाद कुथाह मेला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार को शाम तक दिल्ली से अपने घर तांदी पहुंच सकते हैं। इसके बाद बुधवार को सुबह सबसे पहले शिकारी माता जोगणी, फिर कुल देवी बगलामुखी और देवता विष्णु मतलोड़ा से आशीर्वाद लेने के बाद वह नामांकन करने के लिए एसडीएम आफिस थुनाग जाएंगे।

यहां पर नामांकन के बाद कुथाह में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का अपने ईष्ठ देवी देवताओं में गहरा विश्वास है और उन पर देवताओं का भी खासा आशीर्वाद माना जाता है। यही कारण है कि देवी देवताओं का आशीर्वाद लेने के बाद वह नामांकन करेंगे।

कुथाह मैदान को मानते हैं शुभ, यहीं से हुई थी बड़ी घोषणा

कुथाह मैदान मुख्यमंत्री के लिए शुभ माना जाता है। 2017 की इसी मैदान में हुई जनसभा में जेपी नड्डा ने कहा था कि आज जयराम को जीताकर भेजो हम इनको बड़ी जिम्मेदारी देंगे। इसके बाद जब चुनाव हो गए थे तो जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाया गया था। ऐसे में इस मैदान को उनके लिए शुभ माना जाता है और इस बार भी जनसभा यही रखीं गई है।

इस बार होगा जीत का छक्का

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पहली बार 1983 में विधानसभा चुनाव लड़ें थे जहां उन्हें मोतीराम ठाकुर से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 1998, 2003, 2007, 2012 और 2017 में जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री की मानें तो वे इस बार जीत अगर दर्ज होती है तो यह जीत का छक्का मना जाएगगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...