कुल्लू दशहरा 2021: देवी-देवताओं ने रघुनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

--Advertisement--

Image

कुल्लू- मनदीप सिंह

दशहरा उत्सव में ढालपुर पहुंचे सैकड़ों देवी-देवताओं ने भगवान रघुनाथ के दरबार में हाजिरी भरी है। शुक्रवार सुबह से ही रघुनाथ की नगरी सुल्तानपुर में देवी-देवताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे देवी-देवताओं ने भगवान रघुनाथ से देवमिलन किया। इस दौरान ढोल, नगाड़ों व नरसिंगों की स्वरलहरियों से पूरी घाटी गूंज उठी। इसके बाद देवी-देवता राजमहल में भी राजपरिवार को आशीर्वाद देने गए।

भगवान रघुनाथ के दरबार में हाजिरी भरने के बाद देवता अपने अस्थायी शिविरों की ओर लौटे। देवी-देवताओं की उपस्थिति से कुल्लू घाटी देवलोक में तब्दील हो गई है। भव्य देवमिलन का नजारा देखने के लिए कई राज्यों के पर्यटक भी कुल्लू पहुंचे हैं।

कुल्लू दशहरा में इस बार 200 से अधिक देवी-देवताओं के पहुंचने की उम्मीद है। जबकि प्रशासन ने जिला के 392 देवी-देवताओं को निमंत्रण पत्र भेजे हैं। इस संबंध में  उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि दशहरा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...