कुंडूनी गांव में एसडीएम ने किया दौरा, राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से जारी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

उपमंडल जोगिंदर नगर के अंतर्गत कुंडूनी गांव में हाल ही में आए भूस्खलन से प्रभावित परिवारों के बीच राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। शुक्रवार को एसडीएम जोगिंदर नगर मनीष चौधरी गांव पहुंचे और राहत शिविरों तथा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनसे संवाद किया और प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

उन्होंने बताया कि प्रभावितों की सुरक्षा और वास्तविक नुकसान का आकलन सुनिश्चित करने के लिए आज पुलिस विभाग द्वारा गांव की ड्रोन मैपिंग भी करवाई गई है। राहत शिविरों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की तथा आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध करवाईं।

एसडीएम ने कहा कि प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए सरकार ने विशेष प्रावधान किए हैं। जिन परिवारों को अस्थायी रूप से किराये पर मकान लेना होगा, उन्हें सरकार की ओर से किराये का भुगतान किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त ऐसे परिवार जो वर्तमान में अपने रिश्तेदारों के घरों में ठहरे हुए हैं, उन्हें प्रशासन की ओर से राहत सामग्री, तिरपाल और राशन किट वितरित की गईं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि किसी भी प्रभावित परिवार को कठिनाई का सामना न करना पड़े।

मौके पर तहसीलदार डॉ. मुकुल शर्मा तथा एसएचओ सकीनी कपूर भी विशेष रूप से मौजूद रहे और राहत कार्यों की निगरानी में सक्रिय भूमिका निभाई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...