कांग्रेस पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने सोलन, पालमपुर नगर निगम के चुनावों में जीत का जश्न मनाया

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर
कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने सोलन और पालमपुर नगर निगम के चुनावों में जीत का जश्न मनाया।इस दौरान ढोल नगाड़ों की थाप पर नाच गा कर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुये लडू भी बांटे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिमला ग्रामीण यशवन्त छाजटा तथा शिमला शहरी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहरी जितेंद्र चैधरी प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जेनब चंदेल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन पहुंचने पर फूल मालाएं पहनाकर गर्म जोशी से स्वागत किया गया।
इस दौरान राठौर ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए उन्हें इस जीत की बधाई दी। उन्होंने इस जीत का पूरा श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के जोश से ही पार्टी की यह शानदार जीत हासिल हुई।
राठौर ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि उन्हें इसी प्रकार एकजुट होकर लोगों के बीच जाना है।उन्होंने कहा कि हमारी असली ताकत जन धन है और इसे हमें संभाल कर रखना है।लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए उनके साथ खड़े होना है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिमला ग्रामीण यशवन्त छाजटा तथा शिमला शहरी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहरी जितेंद्र चैधरी,  प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जेनब चंदेल ने इस दौरान कहा कि पूरी कांग्रेस एकजुटता के साथ खड़ी है।उन्होंने राठौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व से पार्टी एकजुट होकर आगे बढ़ रही है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नम आंखों से विदा हुए NSG कमांडो सेवानिवृत्त हवलदार दीप राम, ढाड़स में उमड़ा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क शिलाई क्षेत्र के वीर सपूत एवं एनएसजी कमांडो...

मुबारिकपुर-रानीताल हाईवे पर हादसा, तीखे मोड़ पर फेल हुए ब्रेक…ईंटों से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

हिमखबर डेस्क मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे-503 पर ढलियारा स्थित शिव मंदिर...

महिला बौद्ध भिक्षु हत्याकांड में एक नाबालिग भी शामिल, मृतका के शरीर से मिले थे कई पुरुषों के DNA

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के बल्ह उपमंडल के अंतर्गत रिवालसर...