कांग्रेस ने हमेशा एससी वर्ग की अनदेखी की व इस वर्ग को वोट बैंक के रूप में उपयोग किया- नितिन कुमार

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

जिला भाजपा एससी मोर्चा की बैठक मंगलवार को नूरपुर में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कुमार ने शिरकत की जबकि बैठक की अध्यक्षता एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष केवल सिंह ने की। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कुमार ने कहा कि एससी वर्ग को भाजपा ने पूरा मान सम्मान दिया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का 90 फीसदी एससी वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा एससी वर्ग की अनदेखी की व इस वर्ग को वोट बैंक के रूप में उपयोग किया । उन्होंने कहा कि अब एससी वर्ग जागरूक हो चुका है।

आज प्रदेश मंत्रिमंडल में एससी वर्ग को विशेष स्थान मिला है जबकि एससी वर्ग से महिला विधायक को मुख्य सचेतक बनाया गया है। जबकि प्रो. सिकंदर कुमार को राज्यसभा में भेज कर भाजपा ने एससी वर्ग को बहुत मान सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में एससी वर्ग खुलकर भाजपा के साथ चलेगा।

उन्होंने एससी वर्ग के नेताओं को पूरी तरह से चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस वर्ग के लिए बहुत कम किया है तथा अब एससी वर्ग की बारी है कि ज्यादा से ज्यादा एससी वर्ग के लोगों को भाजपा के साथ जोड़ा जाए।बैठक को जिला भाजपा महासचिव राजेश काका व एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष केवल सिंह ने संबोधित किया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर एससी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतपाल धीमान , नूरपुर मंडल के अध्यक्ष पंकज धीमान, जवाली मंडल के अध्यक्ष राकेश कुमार व फतेहपुर मंडल के अध्यक्ष उतम चंद सहित मोर्चा के अन्य नेता मौजूद रहे। इससे पूर्व नूरपुर पहुंचने पर नितिन कुमार का स्वागत किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...